🎓 Offline & Online Classes Available — Register Today for Fluent English Learning!
कैसे स्वयं के लिए अच्छी इंग्लिश कोचिंग ढूढें
बहुत सारे लोग इंग्लिश कोचिंग लेते है पर इंग्लिश सीख पाने वाले एक प्रतिशत ही है । इसका यह मतलब नहीं है कि टीचर अयोग्य हैं बल्कि समस्या कोचिंग लेने वालों में ही है इसलिए यह जरुरी है कि सोच समझ कर फैसला लें । दरसल फैसला ही गलत हो जाता है और लड़के लड़कियां गलत कोचिंग का चुनाव कर लेते हैं । नीचे हम आप को बहुत सारी गलतियों और कारणों के बारे में बतायेगे जो आपका मिशन ख़राब कर देते है । अगर आप निम्न बातों का ध्यान रखेंगे तो ऐसी नौमत नहीं आएगी :-
अगर आप यह सोच रहे है कि इंग्लिश कोचिंग मतलब बगल की दुकान से या कहीं से भी चॉकलेट खरीदने जैसा है तो आप बहुत बड़े धोखे में हैं । एक अच्छी कोचिंग जो आपको अच्छे से इंग्लिश सिखा दे बहुत कम संख्या में हैं । हो सकता है कि आपके शहर में कोई भी न हो । बेशक तब इंग्लिश कोचिंग ढूँढना चॉकलेट खरीदने जैसा है जब :-
अगर आप लेसन पढ़ने के लिए कोई कोचिंग ढूढ़ रहे है तो बहुत सारी कोचिंग हैं और आप कहीं भी कोचिंग ले सकते हैं ।
अगर आप इंग्लिश ग्रामर सीखना चाहते हैं तो बहुत सारी कोचिंग हैं और आप कहीं भी सीख सकते हैं ।
अगर आप लेसन के बाद का वर्क करना चाहते है तो बहुत सारी कोचिंग हैं और आप कहीं भी सीख सकते हैं ।
अगर आप स्पोकन इंग्लिश सीखना चाहते है तो बहुत सारी कोचिंग हैं और आप कहीं भी सीख सकते हैं पर इसमें एक समस्या है अगर आप स्पोकन इंग्लिश की क्लास में बैठ कर दूसरों को बोलते देख रहे हैं तो आप अपना समय बर्बाद कर रहे हो । आप स्पोकन इंग्लिश कभी नहीं सीख पाओगे । ऐसी कोचिंग आप हर हालत में छोड़ दें । यहां आप कभी भी इंग्लिश नहीं सीख पाओगे ।आप वह कोचिंग ज्वाइन करें जहाँ आपको बोलने का मौका मिले । लेकिन फिर यहाँ एक समस्या और हो सकती है । हो सकता है आप डर की वजह से खड़े होकर बोलना नहीं चाहते तो आप को ऐसी कोचिंग चाहिए जहाँ टीचर केवल आपको अकेले पढ़ाये यहां टीचर आपको बोलने की प्रैक्टिस करा के आपका डर दूर कर सकता है पर यहाँ ध्यान रखें आपके साथ दो तीन लोग और होने चाहिए पर टोटल ५ से ज्यादा नहीं होने चाहिए । टीचर सब को बारी बारी अलग अलग बोलने का मौका दे या सबको अलग अलग प्रैक्टिस कराये ।
अगर आप इंग्लिश फॉर कम्पटीशन सीखना चाहते है तो कोचिंग हैं पर हर कोचिंग नहीं । आपको टीचर की योग्यता का आकलन करना पड़ेगा । काफी कोचिंग है पर आपकी टीचर की क्षमता का आकलन की योग्यता पर ही आप सही टीचर ढूंढ़ पाएंगे । धोखा भी हो सकता है ।
पर तब आपको मेरी कोचिंग में ही आना पड़ेगा अगर आपको इंग्लिश समझ में नहीं आती है । क्लास में जब टीचर बोलते हैं तो आप समझ नहीं पाते हैं । साथ ही आप किताबों में लिखी इंग्लिश को समझ नहीं पाते हैं । इसके अलावा आप जो बोलना चाहते है तो उसे आप इंग्लिश में लिख कर भी नहीं व्यक्त कर सकते हैं । और जब वाक्य बना के बोलते हैं तो वे गलत हो जाते हैं और आपको समझ में नहीं आता की मेरे वाक्य क्यों गलत हैं । तो आप की समस्या गंभीर है और आपको ऐसी स्थिति से निकाल कर आपको इंग्लिश सिखा देने वाले टीचर्स की संख्या बहुत कम है और जब तक आपको सही टीचर नहीं मिलेगा आप परेशान रहेंगे । आपको दरअसल हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेशन सीखने की आवश्यकता है । आपको वास्तव में हिंदी इंग्लिश में ट्रांसलेशन करने की कला आनी चाहिए लेकिन इस कला को सिखाने वाले बहुत कम हैं इसलिए कोई भी x y z टीचर आपको ठीक नहीं कर पायेगा । मेरी विशेषज्ञता इसी में है और मैं हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेशन के माध्यम से ही इंग्लिश सिखाता हूँ । हजारों लोगों पर मैंने इस तरीके को आजमाया है और यह पाया है की यह अचूक हथियार है पर मेरे अलावा आपको कोई और पढ़ा सकता मेरी जानकारी में मुझे ऐसा कोई टीचर नहीं मिला । टीचर मिल भी सकता है और नहीं भी । आप धोखा खा सकते है या आपको ऐसा कोई मिले जो ट्रांसलेशन तो पढ़ाये पर आपकी समझ में कुछ न आये । ऐसा भी हो सकता है कि कोई टीचर आपको tensewise Hindi to English Translation पढ़ा दे और आप इसी में खुश हो जाएँ । दरअसल Hindi to English Translation का कोर्स जो मैंने बनाया है उसको पूरा करने में आपको एक साल लगेगा । इस कोर्स के तीन भाग है बेसिक इंटरमीडिएट और एडवांस्ड अगर आप इसका बेसिक ही पूरा कर लेते हैं जो कि तीन या चार महीने में पूरा हो जायेगा तो भी आप कि इंग्लिश सुधर जायेगी । tensewise Hindi to English ट्रांसलेशन तो मेरे पूरे कोर्स का .००१ प्रतिशत भी नहीं है । बाकी आप हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेशन के एक्सपर्ट को ढूंढ़ सकते हैं आपको सफलता मिल सकती है । एक और बात जो मेरी कोचिंग को स्पेशल एकदम unique बनाती है वह यह है कि मैं हर स्टूडेंट को one to one coaching ही देता हूँ । मतलब हर स्टूडेंट को यही लगेगा कि मैं केवल उसको ही पढ़ा रहा हूँ और मैं अकेले पढ़ रहा हूँ । इस टैक्नीक को समझने के लिए आपको मेरी कोचिंग में ही आ के समझना पड़ेगा । आप रिस्क न लें अगर आप मेरे पास नहीं आ सकते तोआप मेरे से ऑनलाइन इंग्लिश सीख सकते हैं । आपको ऐसा लगेगा की आप अपने घर में ही इंग्लिश सीख रहे हैं । मैं आपको हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेशन ऑनलाइन सिखा सकता हूँ ।